एमपी नगर निगम भर्ती 2022 MP Nagar Nigam Bharti 2022
स्वागत हैं आपका brijdway blog पर | जैसा कि आप जानते हैं यहाँ पर आपको हम करियर से जुड़ी जानकारी प्रदान करते हैं | आज की इस पोस्ट में हम “ मध्यप्रदेश नगर निगम भर्ती 2022 " के बारे में आपको बताएँगे तो चलिए शुरू करते हैं, आप इस पोस्ट को बहुत ध्यान से पढ़ें आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलने वाली हैं |
एमपी नगर निगम भर्ती 2022
MP Nagar Nigam Bharti 2022 – Overview
| आर्टिकल नाम | Nagar Nigam Bharti 2022 |
| भर्ती का नाम | नगर निगम भर्ती 2022 |
| परीक्षा का आयोजन | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड ; एमपीपीईबी द्वारा |
| सन | 2021-22 |
| कुल पदों की संख्या | लगभग 20,000 पद ( अनिश्चित ) |
| कार्यक्षेत्र | मध्य प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन फॉर्म |
| पदों के नाम | नगर पालिका सीएमओ और निगम कमिश्नर |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 21/11/2022 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05/12/2022 |
| परीक्षा दिनांक | जल्द ही जारी होगी |
| परीक्षा प्रकार | ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से |
| आधिकारिक वेबसाइट | mpenagarpalika.gov.in/ |
शैक्षणिक योग्यता
MP Nagar Nigam Bharti के तहत इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं एवं 12वीं को न्यूनतम 40% अंकों के साथ उत्तीर्ण करना आवश्यक है। हालांकि एमपी नगर निगम भर्ती 2022 के तहत जारी की गई अधिसूचना के अनुसार उच्च पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री पास करना आवश्यक है।
आयु सीमा
एमपी नगर पालिका परिषद आयुक्त के द्वारा MP Nagar Nigam Bharti का आवेदन करने वाले समस्त बेरोजगार उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है हालांकि इस उम्र में ओबीसी कैटेगरी वर्ग के लिए 3 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है और अनुसूचित-जाति जनजाति वर्ग के लिए 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
वेतन विवरण
एमपी नगर पालिका परिषद के द्वारा जारी की गई नगर निगम भर्ती के तहत चयनित हो जाने के पश्चात मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सभी उम्मीदवारों के लिए प्रति माह 10900 -20800 रुपए वेतन प्रदान किया जाता है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
MP Nagar Nigam Bharti के तहत आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों का होना महत्वपूर्ण है तत्पश्चात ही आप सभी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते हैं:-
- हाई स्कूल इंटर की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रोजगार पंजीकरण सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
आवेदन शुल्क विवरण
MP Nagar Nigam Bharti के तहत जारी की गई रिक्तियों पर आवेदन करने वाले समस्त उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है आप सभी एमपी नगर निगम भर्ती 2022 के तहत आवेदन बिल्कुल निशुल्क कर सकते हैं:-
How to apply
- आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात होम पेज पर बाएं तरफ आपको एक लिंक दिखाई देगी उस लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के पश्चात ही सभी उम्मीदवारों की स्क्रीन पर एमपी नगर निगम भर्ती का आवेदन फार्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- आवेदन फार्म में सभी उम्मीदवारों से उनके तहत आवश्यक जानकारियों को पूछा जाएगा उन सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक पढ़ते हुए संपूर्ण करें।
- सभी जानकारियों को पूर्ण करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आआप सभी उम्मीदवार सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
.jpg)
Comments
Post a Comment